राहुल बस में जंतर-मंतर रवाना, विपक्षी सांसद साथ:कहा- ज्ञानेश कुमार वैध CEC नहीं, इस्तीफे तक विरोध करेंगे; कल भी 8 घंटे धरना दिया था

Oct 07, 2026 - 16:44
0
राहुल बस में जंतर-मंतर रवाना, विपक्षी सांसद साथ:कहा- ज्ञानेश कुमार वैध CEC नहीं, इस्तीफे तक विरोध करेंगे; कल भी 8 घंटे धरना दिया था
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद थोड़ी देर में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। राहुल-प्रियंका सहित इंडिया ब्लॉक के सांसद बस में बैठकर रवाना हो गए हैं। राहुल ने कहा- ज्ञानेश कुमार वैध चुनाव आयुक्त नहीं है। उन्हें हटना होगा। इससे पहले जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। हालांकि परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User