कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है

Oct 07, 2026 - 15:31
0
कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता शादी के करीब दो साल बाद कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। कपल ने बताया था कि उनके घर बेटी आई है। बाद में नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा। नाम की घोषणा करते हुए दोनों ने बेटी को अपना आशीर्वाद और राजकुमारी बताया था। पिता बनने को लेकर सिद्धार्थ ने कही थी यह बात हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बात की थी। टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे सिद्धार्थ से सलमान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने को लेकर सवाल किया था। सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे खास भूमिका है। उन्होंने अपनी बेटी को बहुत प्यारा बताया था और कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चा होने की बात कही थी। हालांकि, तब दूसरी प्रेग्नेंसी की कोई घोषणा नहीं हुई थी। वहीं, मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में राज शमानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कियारा ने कहा था कि मां बनने से पहले और बाद में उन्हें खुद में काफी बदलाव महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह खुद को पूरी तरह अलग इंसान मानती हैं। एक नजर कियारा-सिद्धार्थ के फिल्म करियर पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में शामिल हैं। सिद्धार्थ ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 2010 में फिल्म ‘माई नेम इज़ खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू किया। ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’ और ‘कपूर एंड सन्स’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। हाल ही में वो फिल्म ‘द वन’ में नजर आए थे। वहीं, कियारा ने 2014 में फिल्म ‘'फगली’ से डेब्यू किया था। 2016 में ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुगजुग जीयो’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। आखिरी बार कियारा यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं। ……………………… यह खबर भी पढ़ें... कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया: कई बार रिजेक्ट हुईं, लोग ‘कबीर सिंह’ को मेरी पहली फिल्म समझते हैं कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की राह आसान नहीं रही। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला। ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी हिट फिल्म के बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़े और कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। सलमान खान के परिवार से पुराने रिश्ते होने के बावजूद उन्हें सिर्फ पहचान के दम पर काम नहीं मिला था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User